Thursday, February 6, 2014

IdEa


Once again after my last post with few ideas, I am here with some more. I had only one idea to share but thanks to this page, I could recall another one. Post the present sentence, I am going to write the rest of the post in Hindi with a very specific reason.

प्रथम आईडिया वर्त्तमान राजनीतिक और सामाजिक परिस्थिति से  हुई है । आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद इस बात में कोई दो राय नहीं कि देश की जनता भ्रष्टाचार से त्रस्त हो गयी है। इतनी त्रस्त की उसके लिए आर्थिक विकास से ज्यादा   महत्वपूर्ण मुद्दा बन गया है भ्रष्टाचार। दिल्ली सरकार जनलोकपाल बिल लाने वाली है और केंद्र ने पहले ही इसे पारित कर दिया है । ऐसी स्थिति में यह देखना दिलचस्प होगा कि हमारी प्रशाशनिक व्यवस्था किस हद तक इस महतवपूर्ण कानून को लागू कर पाती है या यह भी अन्य कानूनों कि तरह अदालत में ही पड़ा रहेगा। वैसे देखा जाय तो ऐसे किसी भी कानून को सफल बनाने में आम जनता की अहम् भूमिका होती है। लोगों की भावनाओं को समझने के लिए मैं इस दिशा में एक छोटा सा प्रयत्न कर रहा हूँ। आशा है, आपलोगों का सहयोग मिलेगा।  आपलोगों से अनुरोध है कि आप अपने बहुमूल्य समय में से पांच मिनट इस छोटे सर्वे को भरने में दे:
https://docs.google.com/forms/d/1QVymJhkTbmGgHOdQYrs0116I2joO4kbmkYaZCoHxGHM/viewform

 द्वितीय आईडिया हमारी मातृभाषा और सूचना तकनीकी में हुए उत्साहवर्धक विकास से जुडी हुई है।  इतना विकास होने के बावजूद सूचना तकनीकी का देश के मौलिक विकास में उतना योगदान नहीं हो पाया है जितना होना  था।  यह विकास एकमात्र रोज़गार दिलाने का साधन ही रहा क्योंकि आज भी इस तकनीक का पुरजोर उपयोग नहीं हो पा रहा है खासकर शिक्षा के क्षेत्र में।  ऐसा इसलिए कि बहुत सारे लोगो को लगता है कि कंप्यूटर का उपयोग अंग्रेजी के बिना सम्भव नहीं है और आज भी लोग इसे बस एक मनोरंजन के साधन के रूप में ही अधिकतर उपयोग में ला  पाते हैं । मेरा यह पोस्ट इस बात को ही स्पष्ट करने के लिए है कि आजकल ऐसे सॉफ्टवेयर मुफ्त में उपलब्ध हैं  जिनका उपयोग करके पिछड़े हुए शिक्षा क्षेत्र में, विशेषकर गावों में, एक अभूतपूर्व क्रांति लायी जा सकती है। ऐसा सिर्फ हिंदी भाषा के लिए ही नहीं अपितु दूसरी भाषाओ के लिए भी सम्भव है।  वैसे लोग जो ऐसे इलाकों से सम्बन्ध रखते हैं, कृपया इस विषय में जागरूकता फैलाये।

आशा करता हूँ कि यह पोस्ट आप सभी को पसंद आया हो।

दीपू कुमार

No comments:

Post a Comment